फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The constable accused of the student's murder had arrived in Banda on September 3.

Banda News: छात्र की हत्या का आरोपी सिपाही तीन सितंबर को आया था बांदा

Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The constable accused of the student's murder had arrived in Banda on September 3.
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र परवेज अली की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमनगर थाने का सिपाही आशीष सिंह बांदा का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आशीष तीन सितंबर को छुट्टी लेकर बांदा अपने घर आया था। 10 सितंबर को वह वापस झांसी स्थित अपने तैनाती स्थल प्रेमनगर थाने पहुंचा था। पुलिस उसे हत्या का मास्टरमाइंड बता रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आशीष सिंह 2020 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसका घर तिंदवारी रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे है। परिवार में पिता अभिलाष सिंह, मां निर्मला और तीन बहनें हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है और माता-पिता घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्र की हत्या ड्रग्स वसूली से जुड़े मामले में की गई। मामले में आरोपी सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी के माता-पिता ने मामले में कोई जानकारी देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed