फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The cold winds of the mountain dropped the mercury of the Mandal by 4 degrees.

पहाड़ की ठंडी हवाओं ने मंडल का पारा 4 डिग्री गिराया

Sun, 05 Jan 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
The cold winds of the mountain dropped the mercury of the Mandal by 4 degrees.
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में रविवार को फिर शीतलहर और गलन ने जोर पकड़ लिया। दिन में धूप रहने से अधिकतम पारा तो तटस्थ (मेनटेन) रहा। लेकिन तड़के न्यूनतम पारे में 4 डिग्री की गिरावट आ गई। यह 6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके पीछे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और वहां से आ रही हवाएं बताई गई हैं। इसके पूर्व पिछले दो दिनों से यह 10 डिग्री पर था। अधिकतम पारा 20 डिग्री पर टिका रहा। ठंड से भाजपा नेता की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने सूरज ढलते ही पारा गिराना शुरू कर दिया। देर रात 4 डिग्री की कमी आने और शीतलहर से एक बार फिर मंडल का जनजीवन ठंड से ठिठुर उठा। हालांकि दिन में धूप से अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आ पाई। कोहरा की परत लगातार वातावरण को ढके रही। ऐसे में आर्द्रता (नमी) 93 फीसदी तक मापी गई।
विज्ञापन

मौसम जानकारों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हवा का प्रेशर बनने से विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इन्हीं पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने फिर ठंडक बढ़ा दी है। सोमवार को मामूली सुधार का पूर्वानुमान है। न्यूनतम और अधिकतम पारे में दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठंड की चपेट में आकर अतर्रा क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष फूल सिंह (68) पुत्र शिवपाल सिंह की मौत हो गई। वह खम्हौरा गांव के रहने वाले थे। दो दिन पूर्व उन्हें ठंड ने जकड़ लिया था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। देर रात उनकी मौत हो गई। वह बूथ संख्या-250 के भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। गांव में छोटी सी किराना की दुकान चलाते थे। दो पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed