{"_id":"68cda3da9585b819bb085c24","slug":"the-case-of-fire-in-the-petrol-wagon-will-be-investigated-banda-news-c-212-1-sknp1027-133550-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेट्रोल वैगन में आग लगने के मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेट्रोल वैगन में आग लगने के मामले की होगी जांच
Sat, 20 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पेट्रोल वैगन में आग लगने के कारणों और कर्मचारियों की लापरवाही के लिए इन्क्वायरी सेटअप की गई है। इंजीनियरिंग विभाग भी जांच के दायरे में आ रहा है। शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे मालगाड़ी को रसूलपुर गोगमऊ के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व सभी पेट्रोल वैगनों को बारीकी से चेक किया गया।
कानपुर के भीमसेन स्टेशन से चलकर पेट्रोल से भरी 50 वैगनों की मालगाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह सात बजकर 35 मिनट पर बांदा रेलवे स्टेशन आई थी। नौ बजकर 45 मिनट पर पटरी कटिंग के दौरान निकली चिंगारी से पेट्रोल से भरे वैगन की छत पर लगे ढक्कन पर आग लग गई थी। आग ने ढक्कन को चारों तरफ से घेरे में ले लिया था। सात मिनट के अंदर रेल कर्मियों ने सीज फायर सिलिंडरों से आग बुझाई थी। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद देर शाम रेल अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेजी।
स्थानीय रेल अधिकारियों के मुताबिक पेट्रोल वैगन में आग लगने के मामले की इन्क्वायरी बैठाई गई है। चूंकि इंजीनियरिंग विभाग इन दिनों पटरी बदलने का काम कर रहा था, पटरी की कटिंग भी इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ही हो रही थी। अलबत्ता आग लगने का अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के दायरे में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी हैं। रेलवे स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच होगी, जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, पेट्रोल वैगन में आग लगने, उसे बुझाने, जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने में रेल अधिकारियों ने माथापच्ची की। रेलवे स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी रातभर मेन लाइन पर ही खड़ी रही। शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे पेट्रोल से भरे 50 वैगनों को चेक करने के बाद रसूलपुर गोगमऊ के लिए रवाना किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोडिंग प्वाइंट पर भी होगी जांच, तेल रिसाव कैसे हुआ
रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल वैगन पर आग लगना मामूली बात नहीं है। आग न बुझती तो हालात बदतर हो सकते थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि वैगन में जहां से पेट्रोल भरने के बाद ढक्कन को सील किया गया, उसमें लापरवाही बरती गई। वैगन के ढक्कन से पेट्रोल का रिसाव कैसे हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने, पेट्रोल का रिसाव वैगन से होने आदि प्वाइंटों पर गंभीरता से जांच होगी। मुख्यालय से जांच टीम आएगी और फिर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।
वर्जन
जांचों का सिलसिला तो चलता रहता है। पेट्रोल वैगन में आग लगने और बुझाने के मामले को बृहस्पतिवार को ही खत्म कर दिया गया। बावजूद इसके स्टेशन के अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की जाएगी, उसमें जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे, झांसी