{"_id":"63519f3a9787564cc65985ed","slug":"the-boy-drowned-in-the-pond-while-playing-outside-the-house-banda-news-knp724374159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेलते समय बालक तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेलते समय बालक तालाब में डूबा
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव में तालाब में डूबकर बालक की मौत हो गई। खेलते समय तालाब में गिरने की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
छिबांव गांव निवासी रामचंद्र का ढाई साल का बेटा अनुज बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। फिर लापता हो गया।
परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी बालक को खोजना शुरू कर दिया।
गांव में डुग्गी पिटवाई। बाद में घर के नजदीक तालाब होने पर डूबने की आशंका के चलते पानी में तलाश शुरू की गई।
लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव कांटे में फंस गया। पल्लेदारी कर परिवार का गुजर बसर कर रहे पिता ने बताया कि अनुज सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां थीं।