फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a young man was found on a bed in the house, murder suspected

Banda News: घर में चारपाई पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on a bed in the house, murder suspected
घटनास्थल पर मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद
बांदा। घर के कमरे में युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पत्नी और रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पत्नी इस मामले में कुछ भी नहीं बता सकी। भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी रेशमा ने बताया कि पति नौशाद उर्फ हलुवा का शव चारपाई पर शनिवार की रात आठ बजे पड़ा देखा। गले में रस्सी से गला कसने के निशान थे। बताया कि वह रोजा खोलकर नमाज पढ़ रही थी। उसने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उधर, नौशाद के भाई साबिर ने बताया नौशाद 30 जून को मुंबई से कमाकर घर आया था। तीन माह पहले नौशाद और रेशमा का घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। नौशाद ने पत्नी रेशमा से मारपीट की थी। इस पर रेशमा के मायके पक्ष के लोगों ने नौशाद को भी पीट दिया था।
विज्ञापन

रेशमा ने नौशाद और साबिर के खिलाफ नरैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में उनमें आपस में सुलह हो गई थी। उसके बाद नौशाद मुंबई चला गया था। भाई ने बताया कि नौशाद से अलग रहता है। उनका घर में आना जाना नहीं है। साबिर ने ससुरालियों पर नौशाद की हत्या करने आरोप लगाया है। नौशाद पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता शफीक खां मेहनत मजदूरी करते हैं। सभी भाइयों का बंटवारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त गुड्डू ने बताया कि नौशाद ने शनिवार की शाम करीब पौने छह बजे पुलिस को फोन करके खुद के साथ मारपीट की सूचना दी थी। नौशाद के एक पुत्र एक पुत्री है। उधर, नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नौशाद का उसकी पत्नी से मुकदमा चल रहा था। लेकिन दाेनों एक साथ रह रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed