फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The accountant was the backbone of the gang, opening the way to land grabbing for a few rupees.

Banda News: लेखपाल था गिरोह की रीढ़, चंद रुपयों में खुलते थे जमीन कब्जे के रास्ते

Fri, 03 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The accountant was the backbone of the gang, opening the way to land grabbing for a few rupees.
बांदा। फर्जीवाड़े के इस संगठित खेल में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि चकबंदी लेखपाल ही इस पूरे गिरोह की रीढ़ था, जो चंद रुपयों के लालच में सरकारी गोपनीय सूचनाएं गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाता था। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर जमीनों की पहचान कर धोखाधड़ी का पूरा खेल रचा जाता था।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों की मानें तो चकबंदी लेखपाल विजय प्रकाश राजस्व अभिलेख, खाली पड़ी जमीनों और कमजोर मालिकों की जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था। जैसे ही सूचना मिलती, गिरोह के सदस्य फर्जी गवाह, विक्रेता और दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का काम करते थे। गिरोह खासतौर पर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जो या तो जमीन के मामलों में अनजान थे या आर्थिक रूप से कमजोर थे। उनकी जमीनों के कागजात जुटाकर फर्जी रजिस्ट्री कर दी जाती थी और बाद में कब्जा भी करा दिया जाता था।
विज्ञापन




फर्जी दस्तावेज तैयार करने का पूरा नेटवर्क



पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्य फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र और गवाह तैयार करने में माहिर थे। मोबाइल और प्रिंटिंग की दुकानों के जरिए दस्तावेजों को असली जैसा बनाया जाता था, जिससे आसानी से लोगों को झांसे में लिया जा सके। पुलिस जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली नगर में भी दर्ज हैं तीन मुकदमे



इस पूरे फर्जीवाड़े के तार अब शहर कोतवाली तक भी पहुंच सकते हैं। कोतवाली नगर में बीते कुछ माह में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें पीड़ित द्वारा जमीन की धोखाधड़ी और फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed