फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tehsildar should go to the spot, investigate and take action

Banda News: तहसीलदार मौके पर जाएं और जांच कर कार्रवाई करें

Sun, 18 Aug 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar should go to the spot, investigate and take action
बांदा। अतर्रा के संपूर्ण समाधान दिवस में प्लाट में कब्जे की शिकायत पर डीएम नगेंद्र प्रताप त्योरी चढ़ गई। तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने एक-एक फरियादी कि शिकायतों को गंभीरता से सुना और कार्रवाई के निर्देश दिए। लेखपाल बिसण्डा के द्वारा कार्यवाही में देरी करने पर थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण करने को कहा। हर घर नल योजना में नियमित पानी न आने पर नाराजगी जताई। एक्सईएन जल निगम को कार्रवाई के निर्देश दिये।
विज्ञापन

अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति समय से सुनिश्चित करने और बिलों में सुधार करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। पैलानी: एसडीम शशिभूषण मिश्र व सीओ सदर अजय कुमार सिंह शिकायतें सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी तिंदवारी रामखेलावन, तहसीलदार विकास पाण्डेय,नायब तहसीलदार मुहम्मद मुस्तकीम, थानाध्यक्ष आनंद कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बबेरू: उप जिलाधिकारी नमन मेहता ने शिकायतें सुनी। 77 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार लखन सिह राजपूत नायब तहसील मनोहर सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed