फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Former BJP MLA’s Gunner Assaulted After Car Stopped Over Bike Dispute

बांदा: पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी रोक गनर से मारपीट, चार पर एफआईआर; बुलेट हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 10 Sep 2026 06:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

Banda News: बुलेट बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व भाजपा विधायक की गाड़ी रोककर उनके सरकारी गनर के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया। घटना बुधवार रात कालूकुआं चौराहे की है।

विज्ञापन
Banda Former BJP MLA’s Gunner Assaulted After Car Stopped Over Bike Dispute
मेविस टॉक, सहायक पुलिस अधीक्षक, बांदा - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

विवाद के दौरान लोगों ने वीडियो बना लिए, जिनमें से दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूर्व भाजपा विधायक राजकरन कबीर के सरकारी गनर सिपाही संदेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने खुरहंड निवासी अभिषेक उर्फ अभि तिवारी और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बुलेट हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी राजकरन कबीर वर्ष 2017 से 2022 तक नरैनी से भाजपा विधायक रहे हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी उर्मिला कबीर के साथ लखनऊ से गांव मुरवां जा रहे थे। उनके साथ चालक और सरकारी गनर सिपाही संदेश शर्मा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे उनकी कार नवीन मंडी पुलिस चौकी के पास कालूकुआं चौराहे पर पहुंची। पूर्व विधायक के अनुसार, सड़क किनारे एक युवक बुलेट बाइक पर बैठा था और बाइक सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी थी। चालक ने बाइक किनारे करने के लिए कहा तो युवक ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने बाइक कार के आगे लगा दी।

विज्ञापन

गनर ने समझाने का प्रयास किया तो बढ़ा विवाद

सिपाही संदेश शर्मा के अनुसार, उसने युवक को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान खुरहंड निवासी अभिषेक उर्फ अभि तिवारी अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। सिपाही ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। विवाद बढ़ने पर चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना के वीडियो बना लिए। बाद में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने लगे।

एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट

देर रात सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक उर्फ अभि तिवारी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि गनर के साथ हुए विवाद के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश कराई जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed