फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager commits suicide by hanging, accused of bullying

Banda News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, धमकाने का आरोप

Mon, 20 May 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging, accused of bullying
बांदा। पड़ोसी युवक द्वारा चोरी की तहरीर वापस लेने की धमकी और छेड़खानी से आजिज किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। भाई ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पिता ने थाने में तहरीर दी हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने 15 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार रात अपने कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर जब वह कमरे से नहीं निकली तो भाई ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर उसने दरवाजे में हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। पिता ने बताया कि एक माह पहले पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद 14 मई को आरोपी उसके घर में घुस आया था। पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये चोरी करने की तहरीर भी दी थी। शुक्रवार को पुलिस आरोपी के घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस पर आरोपी ने किशोरी के घर जाकर उसे चोरी की तहरीर वापस लेने के लिए धमकाया था।
विज्ञापन

इससे भयभीत होकर किशोरी ने जान दी है। पिता ने बताया किशोरी तीन बहनों में छोटी थी। मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ छेड़खानी व आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed