{"_id":"6ab9593c7049bc80640b2bba","slug":"teenage-girl-drowns-in-drain-banda-news-c-212-1-sknp1006-152658-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किशोरी की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किशोरी की नाले में डूबकर मौत
Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दुकान से सामान लेकर घर जा रही किशोरी पैर फिसलने से गांव से निकले नाले में गिर गई। उसे डूबता देख गांव की दो किशोरियां भी नाले में कूद गईं और उसे बचाने का प्रयास किया।
हादसा देख दौड़े ग्रामीणों उसे पानी से बाहर निकाला और किशोरी को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
मटौंध थाना क्षेत्र के गांव ग्योरा मुगली निवासी ने बताया कि उनकी भतीजी पूजा (17) रविवार को दोपहर करीब 12 बजे दुकान से घरेलू सामान लेने गई थीं। वह दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रहीं थीं, तभी गांव के रास्ते में पड़ने वाले बरसाती नाले के पास पैर फिसल जाने से वह नाले में गिरकर डूब गई।
इस बीच उसके पीछे से आ रहीं गांव की प्रियंका व एक अन्य किशोरी ने देखा तो उन्होंने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन पूजा तब तक गहराई में चली गई थीं। यह देख दोनों ने ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद पूजा को पानी से बाहर निकालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर चले गए। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। परिजन के सूचना देने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।