{"_id":"5d5054db8ebc3e6cd4061131","slug":"taxi-driver-murdered-6-including-two-shooter-arrested-banda-news-knp5070727119","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी ड्राइवर की हत्या दो शूटर सहित 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी ड्राइवर की हत्या दो शूटर सहित 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। टैक्सी ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने सातवें दिन खुलासा कर दिया। हत्याकांड का मास्टर माइंड अधिवक्ता बताया गया है। हत्या के लिए शूटरों को इस्तेमाल किया गया। दोनों शूटर सहित कुल 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। ये छतरपुर, फतेहपुर और बांदा के रहने वाले हैं। हत्या की पृष्ठभूमि में प्रेम प्रसंग बताया गया है। हत्या में बांदा शहर निवासी अधिवक्ता की भी मिलीभगत रही। हत्याभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे और मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।
4 अगस्त की रात बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में टैक्सी का ड्राइवर लखनऊ निवासी राजीव कुमार गुप्ता पुत्र प्रभुदयाल की बाहर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लखनऊ से अलिहा गांव के अधिवक्ता गजराज सिंह को अपनी टैक्सी में उनके गांव लेकर आया था। घर के बाहर सो रहा था। तभी हत्या की गई। अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार को पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने मीडिया कान्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में 6 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि स्वाट, क्राइम ब्रांच टीम ने महेश द्विवेदी उर्फ भोला (कल्याणपुर, छतरपुर) को उसके गांव से गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक महेश द्विवेदी ने अपनी प्रेमिका के भाई अलिहा गांव निवासी गुड्डू सिंह की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की दो शूटरों को सुपारी दी थी। गुड्डू के धोखे में ही ड्राइवर राजीव कुमार गुप्ता की हत्या कर दी। महेश द्विवेदी के कॉल डिटेल के आधार पर कल्लू उर्फ रामगोपाल शुक्ला पुत्र छोटा उर्फ गणेश, श्यामलाल उर्फ पप्पू शुक्ला पुत्र नत्थू शुक्ला और ओमप्रकाश अवस्थी उर्फ ओमभाई पुत्र आत्माराम अवस्थी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ये चारों छतरपुर जनपद के गौरिहार थानांतर्गत गहबरा गांव के हैं। इनके अलावा दिलीप उर्फ बंटा पुत्र ब्रजलाल, अरबपुर (फतेहपुर) और करन उर्फ परशुराम दुबे पुत्र रामपलट दुबे (महुई, तिंदवारी) को गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार हुए ओमभाई उर्फ ओमप्रकाश और श्यामलाल उर्फ पप्पू हिस्ट्रीशीटर हैं। इनका मास्टर माइंड अधिवक्ता शैलेंद्र तिवारी उर्फ शैलू पुत्र रामसनेही तिवारी निवासी कटरा (बांदा शहर) के संपर्क में रहकर उसके वाहन से शूटरों ने अलिहा गांव जाकर चालक की हत्या की।
दोनों शूटर पांच साल जेल में रहे हैं। कुछ दिन पहले ही छूटे हैं। हत्या की पृष्ठभूमि प्रेम प्रसंग है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में बिसंडा प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक साजिद अली खां, एसओजी के एसआई सुजीत कुमार सिंह व आरक्षी शैलेंद्र दुबे, स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह व आरक्षी भानु प्रकाश, सर्विलांस सेल के अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीतेश समाधिया और बिसंडा थाने के ऋषि अग्निहोत्री व गुलाब सिंह शामिल रहे।