{"_id":"577fee934f1c1b446c7fb536","slug":"tatabandh-ne-phir-shahar-ko-baadh-se-bachaaya-saved-the-city-from-the-flood-dike","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध ने फिर शहर को बाढ़ से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध ने फिर शहर को बाढ़ से बचाया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
केन नदी में बने तटबंध से रुका नदी का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। केन नदी में बनाए गए तटबंध ने एक बार फिर बांदा शहर को बाढ़ से बचा लिया। केन नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर आकर 107 मीटर हो गया लेकिन शहरी क्षेत्र के छाबी तालाब, निम्नीपार, रहुनिया आदि इलाकों में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा। तटबंध आड़े आ गया।
विज्ञापन
बसपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस तटबंध को मंजूरी देकर बनवाया था। हालांकि अभी इसमें मार्जिन बांध और पंप हाउस का काम बाकी है। सपा सरकार ने इसे कोई तवज्जो नहीं दी। नतीजतन शहर का पानी तटबंध के उस ओर भर जाता है। इसे पंपों के जरिये नदी में नहीं डाला जा पा रहा है। सिंचाई विभाग के अभियंता बजट का न होना बता रहे हैं।
विज्ञापन