फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tank burst due to increase in air pressure, puncture mechanic died

Banda News: हवा का प्रेशर बढ़ने से टंकी फटी, पंक्चर मिस्त्री की मौत

Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tank burst due to increase in air pressure, puncture mechanic died
बबेरू (बांदा)। टंकी में हवा का प्रेशर अधिक हो जाने से फट गई। टंकी की चपेट में आने से पंक्चर मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी किसान गंगा यादव (60) गांव में ही हवा भरने की गुमटी खोले था। शनिवार को वह ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहा था। ट्रैक्टर के पहियों में हवा न होने की वजह से वह हवा भरने के लिए टंकी को खोलने लगा। लेकिन हवा टायर में नहीं जा रही थी। वह टैंकर का वाल्ब चेक कर रहा था, तभी तेज धमाके के साथ टंकी फट गई

और वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी तिंदवारी के पास उसकी मौत हो गई। घर में पत्नी सावित्री है। तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया हादसा टंकी फटने से हुआ है। उसके दोनों पैर फट गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed