फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Survey will be done on the basis of voter list of 2003, 3.50 lakh votes increased

Banda News: 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर होगा सर्वे, 3.50 लाख वोट बढ़े

Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Survey will be done on the basis of voter list of 2003, 3.50 lakh votes increased
फोटो- 01 निर्वाचन कार्यालय। संवाद
बांदा। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) सर्वे के लिए जिले में 1395 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे। इसमें जो सत्यापन होगा वह वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार होगा। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं और मौजूदा सूची में हैं तो उनसे प्रमाण के रूप में निर्वाचन आयोग द्वारा सुझाए गए 13 विकल्पों में एक आईडी प्रूफ लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की चार विधानसभाओं में 22 सालों में तीन लाख 49 हजार 986 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। निर्वाचन आयोग बिहार की तर्ज पर वोटरों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यूपी में भी एसआईआर सर्वे करा रहा है। इसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं का मिलान किया जाएगा। इसके लिए जिले के 829 मतदान केंद्र व 1395 मतदेय स्थलों 152 सुपरवाइजर व 1395 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी ) लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाकर 2003 की मतदाता सूची से जनवरी 2025 की मतदाता सूची से नामों का मिलान करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं को अपना नाम बचाने के लिए आयोग द्वारा सुझाए गए 13 विकल्पों में एक आईडी प्रूफ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें आयोग द्वारा उपलब्ध दो पन्नों का गणना प्रपत्र भी भरना होगा। जिसमें मतदाता की एक पासपोर्ट फोटो लगेगी। बीएलओ अधिकतम ऐसे मतदाताओं के घर दो बार जाएगा। तीसरी बार में वह मतदाता के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर देगा। इसके बाद भी अभिलेख नहीं मिलते तो मतदाता का नाम मतदाता सूची से अलग कर दिया जाएगा।
जिले में चार विधानसभाओं में 22 सालों में आठ लाख 64 हजार 614 मतदाता बढ़े हैं। इनमें में तीन लाख 55 हजार महिलाएं व चार लाख नौ हजार 614 पुरुष शामिल हैं। इन सभी को आईडी प्रूफ देने के साथ ही आयोग का गणना प्रपत्र भरना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का काम शुरू कर दिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर 2003 की मतदाता सूची से अब की मतदाता सूची में नामों का मिलान कर रहे हैं।

---------
जनपद में 22 वर्षों में बढ़े मतदाता


विधानसभा 2025 के वोटर 2003 के वोटर बढ़े वोटर



बबेरू 347882 244887 102995

तिंदवारी 326823 234669 092154
नरैनी 355452 243410 112042
बांदा 319364 276569 042795
---------------------------------------------------------------------------------

योग- 1349521 999535 349986
---------------------------------------------------------------------------------
इनसेट-
सभी को भरना होगा गणना प्रपत्र
डीएम ने कहा कि आयोग द्वारा उपलब्ध दो पेज का गणना प्रपत्र सभी मतदाताओं को भरना होगा। इसमें एक मतदाता की फोटो भी लगेगी। बीएलओ मतदाता प्रपत्र मतदाता को घर पर दे आएंगे और दूसरे दिन लेने जाएंगे। इसमें मतदाता आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी देगा लेकिन आईडी प्रूफ 2003 की मतदाता सूची में जिनके नाम नहीं है वह देंगे।

-------

आयोग द्वारा सुझाए 13 विकल्प
निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, भूमि या मकान का आवंटन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त बोर्ड की उत्तीर्ण मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक, डाकघर, एलआईससी, सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र, पेंशन प्रपत्र, केंद्र व राज्य सरकार के उपक्रम में नियमित कर्मचारी व पेंशन भोगी पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed