{"_id":"66e49182806a529f8401bba4","slug":"suicide-banda-news-c-212-1-bnd1006-115560-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ससुराल में अपमान से आहत दामाद ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ससुराल में अपमान से आहत दामाद ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद का सास ने अपमान कर दिया। इससे आहत युवक ने खुदकुशी कर ली।
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी रंजीत (25) पुत्र जगदीश राजपूत चार दिन पूर्व अपनी ससुराल पत्नी रेशमा को लेने के लिए सतना जिले के खोरा गांव गया था। तीन दिन तक ससुराल में रुकने के बाद जब उसने पत्नी रेशमा को साथ लेकर जाने की बात कही तो उसकी सास ने उसे भला-बुरा कहा। रेशमा पति के साथ जाने के लिए तैयार थी, लेकिन सास ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया।
परेशान रंजीत बुधवार की दोपहर को घर वापस आया और रात में उसने कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह जब युवक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई पुलिस ने देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। छोटे भाई प्रकाश उर्फ बच्चू ने बताया कि रंजीत ने घर में बताया था कि उसकी सास उसे घर से भगा रही थी। उसकी पत्नी को भी साथ नहीं भेजा, जबकि पत्नी आने के लिए तैयार थी। ससुराल में हुए अपमान से आहत होकर रंजीत ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चू ने बताया कि रंजीत की शादी तीन-चार माह पूर्व हुई थी।