{"_id":"67572738121c6ecaa70551f4","slug":"students-should-become-employment-creators-with-technical-knowledge-rajesh-banda-news-c-212-1-bnd1006-119166-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी ज्ञान से रोजगार सृजक बनें छात्र-छात्राएं: राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी ज्ञान से रोजगार सृजक बनें छात्र-छात्राएं: राजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति, कैरियर निर्माण और विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र क्रियाकलाप भवन के सेमिनार हॉल में हुआ, वहां अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। एडीएम राजेश कुमार ने छात्रों को अपने लक्ष्यों में समाज और मानव कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को तकनीकी ज्ञान के माध्यम से रोजगार सृजक बनना चाहिए और समाज के लिए उपयोगी भूमिका निभानी चाहिए। एएसपी शिवराज ने साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति पर जानकारी साझा की।
उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देते हुए कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया और सही दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। संस्थान के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रेरित करने के साथ जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान करते हैं। इस मौके पर एसडीएम राहुल द्विवेदी, सीओ प्रवीण कुमार समेत कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी, काॅलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।