फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students impressed everyone with their dance during convocation ceremony

Banda News: दीक्षांत समारोह में नृत्य से छात्रों ने मन मोहा

Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Students impressed everyone with their dance during convocation ceremony
बांदा। नटराज संगीत महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने नृत्य और गीत में शानदार प्रस्तुति दी। फिल्मी व कत्थक नृत्य पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। कलाकारों एवं गुरुओं को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतिभा विकास कार्यशाला व दीक्षांत समारोह सहित महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव रेलवे सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आदिगुरु भगवान नटराज के पूजन के बाद गायन वादन एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

गायन विभाग गुरु नंदकिशोर शुक्ला व मंजु देवी के छात्र-छात्राओं ने भजन एवं राग जैजवंती की सुंदर प्रस्तुति दी। वादन विभाग में केदार द्विवेदी की देखरेख में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद संगीत नाटक अकादमी एवं संस्कृति विभाग की ओर से चल रही कार्यशाला में राम प्रकाश मिश्र के मार्ग दर्शन मे लखनऊ घराने की विशेष प्रस्तुति छात्राओं ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय कथक नृत्य विभाग की गुरु अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में कथक नृत्य शैली के जरिए नटराज स्तुति से नृत्य प्रस्तुतियां प्रारंभ हुईं। जयपुर घराने में कथक नृत्य प्रस्तुति, सूफी नृत्य व सेमी क्लासिकल वी शानदार प्रस्तुति ने मन मोहा। बॉलीवुड नृत्य निर्देशिका देवासी गुप्ता व शेषाद्रि शुक्ला के निर्देशन में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

समारोह में गुरुकुल कथक केंद्र से आईं बाल वर्ग की छात्राओं ने श्री कृष्ण स्तुति ‘विनती सुनिए नाथ हमारी’ की मनोहर प्रस्तुति दी। संस्था निदेशक डॉ. धनञ्जय सिंह ने वंदे मातरम् गीत से कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, चेयरमैन मालती बासु, प्रबंधक विजय तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed