फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Responsible citizens step up; cleanliness drive conducted in Kamasin.

Banda News: जागे जिम्मेदार, कमासिन में चलाया सफाई अभियान

Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Responsible citizens step up; cleanliness drive conducted in Kamasin.
बांदा। कमासिन की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर ग्राम पंचायत ने विशेष सफाई अभियान चलाया। सब्जी मंडी, दांदौ तिराहा, बस स्टैंड, बांदा-राजापुर राष्ट्रीय मार्ग समेत प्रमुख स्थानों पर सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया। पंचायत सचिव ने लोगों से घरों और दुकानों का कूड़ा तय स्थान पर डालने की अपील की। सचिव ने बताया कि अमृत सरोवर तालाब की भी तीन-चार दिन में सफाई कराई जाएगी। तालाब में जमा कचरा निकालने के साथ घरों का गंदे पानी को तालाब में जाने से रोकने के लिए नाली और सोख्ता टैंक की व्यवस्था कराने की योजना है। इससे अमृत सरोवर को गंदे पानी से मुक्त रखने और कामेश्वर नाथ मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed