फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Barged into the house and beat the woman with sticks and clubs.

Banda News: घर में घुसकर महिला को लाठी-डंडे से पीटा

Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Barged into the house and beat the woman with sticks and clubs.
बांदा। जमीन की रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजन को लाठी-डंडे से पीटा। पिटाई से महिला घायल होकर बेहोश हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बदौसा के पचपेडिया तरसूमा गांव निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि पिता कोदा यादव महाराष्ट्र में हैं। वह मां, भाई और बहन के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि 23 सितंबर की शाम गांव के बुद्धविलास, उसका भाई संतोष, चुन्नू भइया, उसका भाई मुन्नीलाल, सिकंदर और रजनीश रंजिश को लेकर उसके दरवाजे मां को गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में उसकी मां बेहोश हो गईं। शकुंतला, उसके भाई और बहन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी खदेड़ दिया और घर में घुसकर मारपीट की। पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। डायल-112 पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed