{"_id":"ba17496d0b70a4f20ec2d81d33542b46","slug":"sp-leader-and-activist-in-the-survey-to-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में मदद करें सपा नेता और कार्यकर्ता, धेला न देने पर केंद्र सरकार को कोसा भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे में मदद करें सपा नेता और कार्यकर्ता, धेला न देने पर केंद्र सरकार को कोसा भी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि ओला और बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के सर्वे में अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें। खुद भी गांव-गांव जाकर देखें ताकि किसानों को मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन
बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांदा के किसानों को फौरी तौर पर 200 करोड़ रुपये की मदद दी है जबकि केंद्र सरकार ने धेला नहीं दिया। उसके प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
महासचिव राजेंद्र यादव ने कहा कि विरोधी दलों को इस मौके पर राजनीति करने के बजाए किसानों की मदद करनी चाहिए। बैठक में रामकिशुन प्रजापति, अशोक सिंह गौर, रामकिशोर राजपूत, बृजभूषण यादव, सुशील त्रिवेदी, अजीज खां, रामपाल, कुदरत उल्ला, मनोज लाला, अमित सेठ शामिल रहे। उधर, बांदा विधान सभा क्षेत्र सपा की बैठक अध्यक्ष आलोक यादव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। 6 अप्रैल से सभी पदाधिकारी गांवों में प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बूथ अध्यक्षों को फसलों के सर्वे में सहयोग करने को कहा। सूरज यादव, प्रदीप यादव, आमिर खां और रामबाबू यादव शामिल रहे।