फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sleeping fisherman swept away with his boat; found safe on the shore.

Banda News: सो रहा मछुआरा नाव समेत बहा, किनारे पर सुरक्षित मिला

Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sleeping fisherman swept away with his boat; found safe on the shore.
फोटो 2- नाव समेत बाढ़ में बहने के बाद बाल-बाल बचा जंग बहादुर। संवाद
पैलानी। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से केन नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब है।
विज्ञापन

तेज बहाव के बीच शनिवार रात गांव कुकुवाखास का मछुआरा जंगबहादुर (35) नदी किनारे नाव में सो रहा था। तेज बहाव में वह नाव समेत बह गया। परिजन के कहने पर पुलिस और एनडीआरएफ ने तलाश शुरू की। बाद में जंगबहादुर सिंधनकलां गांव के किनारे अपनी नाव में सुरक्षित लेटा मिला। टीम ने उसे रेस्क्यू कर घर पहुंचाया है।
थाना पैलानी क्षेत्र के गांव कुकुवाखास निवासी जंगबहादुर अपनी नाव से मछली पकड़ने का काम करता है। नाव संचालन व मछली से ही उसकी जीविका चलती है। उसके भाई चंद्रबली के अनुसार अनुसार जंगबहादुर की मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहती है। वह अधिकतर अपनी नाव में ही नदी किनारे सोता है। शनिवार की रात वह गांव के किनारे अपनी नाव में सोया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब परिजन घाट की ओर गए तो जंगबहादुर व उसकी नाव नहीं मिली। परिजन को आशंका हुई कि नदी के तेज बहाव में जंगबहादुर व नाव डूब गई। परिजन की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और प्रशासन को अवगत कराते हुए एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटे के बाद पता चला कि सिंधनकलां गांव जो कुकुवाखास से करीब पांच-छह किलोमीटर दूर है। वहां जंगबहादुर अपनी नाव पर लेटा है। टीम नाव के रास्ते सिंधनकलां पहुंची और नाव समेत जंग बहादुर को गांव लेकर आई और परिजन को सौंप दिया। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed