फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Skin diseases are not decreasing even after the onset of winter

Banda News: सर्दी शुरू होने के बाद भी कम नहीं हो रहे त्वचा रोगी

Sat, 29 Nov 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Skin diseases are not decreasing even after the onset of winter
फोटो- 05 आयुष भवन में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद
बांदा। सर्दी शुरू होने के बाद भी त्वचा के रोग लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के आयुष भवन में प्रतिदिन 100 से 150 रोगी इसका शिकार होकर पहुंच रहे है। त्वचा में लाल चकत्ते पड़ना, खुजली होना व एलर्जी शीत निकलना जैसे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि त्वचा के रोग मुख्य रूप से शरीर में गंदगी की वजह से हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष भवन में चार डॉक्टरों की ओपीडी संचालित है। इनमें इन दिनों अधिकांश रिंगवर्म, शरीर में लाल चकत्ते पड़ना, शीत निकलना आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा खुजली के मरीज शामिल हैं। प्रत्येक डॉक्टर की ओपीडी का आंकड़ा 50 मरीजों का है। मरीजों का कहना है शरीर में एलर्जी की वजह से लाल चकत्ते पड़ रहे हैं। शीत की वजह से खुजली हो रही है।
विज्ञापन

खुजली के मर्ज में महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा बताया जा रहा है। एलर्जी की वजह से महिलाओं को शरीर में लाल चकत्ते पड़ना, सफाई के अभाव में खुजली की शिकायत ज्यादा आ रही है। प्रतिदिन आयुष भवन में ऐसे 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर इन मरीजों को सफाई का ध्यान रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष भवन में तैनात डॉ. शाहिद का कहना है कि शुरुआती सर्दी के मौसम में खुजली और शरीर में लाल चकत्ते पड़ने के मरीज कम नहीं हुए हैं। इनमें महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा है। त्वचा संबंधी रोग गंदगी की वजह से होते हैं। नमी और गंंदे कपड़े पहनने की वजह से भी होते हैं। रोगी को प्रतिदिन नहाना चाहिए।

धुले साफ कपड़े से शरीर को पोछना चाहिए। इस मौसम में गीले कपड़े कतई न पहने, नहीं तो सर्दी के साथ-साथ त्वचा के रोग भी हो सकते हैं। खुजली व त्वचा रोग होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खाएं।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed