फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SIR: No trace of the living, the dead have been made voters

एसआईआर : जिंदा का अता-पता नहीं, मृतकों को बना दिया मतदाता

Sat, 29 Nov 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
SIR: No trace of the living, the dead have been made voters
फोटो- 01 शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में मतदाताओं से फार्म भरवाते बीएलओ। संवाद
बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) ज्यों-ज्यों तेजी पकड़ रहा है। 50 फीसद डिजिटलाइजेशन के दौरान 12 हजार वोटर ऐसे पाए गए जो मुर्दा होते हुए भी मतदाता सूची में जिंदा थे। यही नहीं सूची में दर्ज 3500 मतदाताओं का कोई अता पता नहीं है। 2672 मतदाताओं का नाम दो मतदेय स्थलों पर दर्ज पाया गया। 20 हजार वोटर घरों में ही नहीं मिले।
विज्ञापन

जिले में सितंबर माह में कराए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 13,49,521 थी। इधर, मतदाताओं के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुन: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक जानकारियों के साथ गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। अब तक 5,81,158 मतदाताओं का सर्वे कर डिजिटलाइजेशन पूरा कर चुके हैं। डिजिटलाइजेशन के दौरान 12 हजार ऐसे मतदाता मिले जो मर चुके हैं फिर भी वोटर लिस्ट में जिंदा थे। यहीं नहीं 3500 मतदाताओं का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन




तमाम खोजबीन के बाद बीएलओ इनका पता नहीं लगा सके। 2,672 वोटर ऐसे थे जिनका नाम दो मतदेय स्थलों पर दर्ज था। रोजी रोटी के जुगाड़ से परदेस गए 20 हजार मतदाताओं के घर पर ताले लटकते मिले। बीएलओ की सूचना के बाद भी यह मतदाता वापस घर नहीं आए न ही परिवार के किसी सदस्य ने इनका बतौर संरक्षक गणना प्रपत्र भरा। निर्वाचन विभाग का कहना है कि इन सभी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------



विधानसभा मतदाता डिजिटलाइजेशन

तिंदवारी- 232 326823 153596



बबेरू-233 347882 137742

नरैनी-234 355452 156042



बांदा-235 319364 133778

-------------------------------------------------------



योग- 1349521 581158

--------------------------------------------------------




निर्वाचन के कार्मिकों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि मौजूद समय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है लेकिन डिजिटलाइजेशन का काम बेहद धीमा है। जिसे 27 नवंबर तक पूरा किया जाना था। ऐसे में निर्वाचन कार्य में लगे कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



------

एसआईआर की धीमी गति 142 बीएलओ को नोटिस



विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे व डिजिटलाइजेशन के कार्य में गति धीमी होने पर बबेरू के 42, नरैनी के 41, तिंदवारी के 30 व सदर के बीएलओ को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में कार्य को पूरा न किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

--------



वर्जन-

मृतक या डुप्लीकेट मिले मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए जाएंगे। जिन मतदाताओं के घरों पर ताले मिले हैं उन्हें सूचना दी जा रही है। समय रहते उन्होंने गणना प्रपत्र भर दिया तो बच सकते हैं अन्यथा उनके भी नाम काटे जाएंगे।



- कुमार धर्मेंद्र



उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed