{"_id":"66e34143494e93855a0d3814","slug":"shahjadi-banda-news-c-212-1-bnd1005-115531-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शहजादी की रिहाई के लिए खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शहजादी की रिहाई के लिए खून से लिखा पत्र
विज्ञापन
बांदा। शहजादी की रिहाई के लिए बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने खून से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को लिखा पत्र भेजा। उधर, बुंदेलखंड आजाद सेना ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया।
इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि मटौध के गोयरा मुगली की शहजादी को दुबई मे बच्चे की हत्या के जुर्म में 21 सितंबर को मृत्यु दंड दिया जाना है। दुबई के सुल्तान से वार्ता कर शहजादी की रिहाई कराई जाए। शहजादी समाज सेविका थी। आगरा के कुछ लोग बरगलाकर ले गए और दुबई में बेच दिया।
दुबई में शहजादी को जिस परिवार को बेचा गया। वह प्रशासनिक पद पर बड़ा अधिकारी है। बीमार बेटे की मौत के बाद उसे हत्या में फंसा दिया। वहां की अदालत उसे मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। शहजादी इस समय अबू धाबी जेल में बंद है। संरक्षक विमल कृष्ण श्रीवास्तव, शिवराम, देवदास, तरन्नुम बेगम, शहनाज खातून, अंजनी कुशवाहा, कालूराम, अनुज पाल, प्रमोद कुमार, छोटेलाल, मौलाना इदरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बुंदेलखंड आजाद सेना ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। दुबई में शहजादी को मृत्युदंड की सजा से रिहाई दिलाए जाने व पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि शहजादी को मृत्युदंड हुई तो बूढ़े मां-बाप जिंदा मर जाएंगे। केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद, रविंद्र कुमार भारतीय, दिनेश कुमार पटेल, कांति आदि मौजूद रहे।