फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Secretary trapped in misuse of 1.40 crore

1.40 करोड़ के सरकारी धन दुरुपयोग में फंसे सचिव, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Secretary trapped in misuse of 1.40 crore
बांदा। ग्राम पंचायत के 1.40 करोड़ से अधिक के सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में अदालत ने पंचायत सचिव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला नरैनी विकास खंड के अतर्रा ग्रामीण ग्राम पंचायत का है।
विज्ञापन

विद्याधाम समिति के सचिव राजा भइया ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अतर्रा ग्रामीण में सचिव मुकेश कुमार ने वर्ष 2021-22 में फर्जी कार्य दिखाकर 70 लाख रुपये का गबन कर लिया। वहीं, मजदूरी का करीब 7.88 लाख 956 रुपये मजदूरों को न देकर अपने निजी खाते में डाल लिया। इसी प्रकार सचिव ने राधा ट्रेडर्स नामक फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए 56 लाख चार हजार 81 रुपये का फर्जी भुगतान किया। यही नहीं सचिव ने नियमों को ताक पर रखकर 99 हजार रुपये के फोटो स्टेट कापी कराने का पैसा निकालकर निजी खाते में डाल लिया। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 6 लाख 8 हजार 800 रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। यह अनियमितता व गबन की श्रेणी में आता है। इसकी शिकायत 15 नवंबर 2021 को जिलाधिकारी से की गई थी।
विज्ञापन

15 मार्च 2022 को जब जांच के लिए टीम गांव पहुंची तो वह टीम की मदद के लिए उनके साथ चले गए। मइयादीन यादव के पुरवा के पास उनके ऊपर हमला हो गया। विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) मोहम्मद कमरूज्जमा खान ने अतर्रा थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed