फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   School bus crushed, helper died

स्कूल बस से कुचलकर क्लीनर की मौत

Tue, 25 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 25 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
School bus crushed, helper died

छुट्टी होने के बाद स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रही सेंटमेरी स्कूल बस क्लीनर की अपनी ही बस से कुचलकर मौत हो गई। वह गेट खोलकर खड़ा हुआ था। अचानक फिसला और पिछले पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। बाद में दूसरे चालक को बुलाकर उसी बस से शव मार्च्युरी पहुंचाया गया।

विज्ञापन


कैलाशपुरी निवासी शशिकांत दीक्षित (45) पुत्र रमेशचंद्र तिंदवारी रोड स्थित सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में क्लीनर था। गेट पर खड़े होकर वह बच्चों को उतारता-चढ़ाता था। मंगलवार को दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल की बस संख्या-4 में वह सवार हुआ।
विज्ञापन


बच्चों को लेकर जैसे ही स्कूल से कुछ दूर पहुंचा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा और बस के पिछले पहियों से कुचल कर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उधर, भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने तत्काल स्कूल के दूसरे चालक को बुलाकर उसी बस में शव मार्च्युरी पहुंचाया। बच्चों को दूसरी बस से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशिकांत के दो पुत्रों में बड़ा शिवम आईटीआई में पढ़ता है। पत्नी रानी पति की मौत की खबर मिलते ही बेहोश हो गई। शशिकांत की कमाई से ही घर चलता था। उधर, मार्च्युरी में मोहल्लावासियों की भीड़ और आक्रोश बढ़ते देख आननफानन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।


स्कूल की ओर से मृतक आश्रितों को सहायता के संबंध में जानकारी की कोशिश की गई पर प्रधानाचार्य फादर रोनाल्ड डिसूजा का फोन स्विच आफ बताता रहा। स्कूल में अनुबंधित सिटी बस सर्विस के मालिक अमित अग्रवाल ने कहा कि हादसे का शिकार हुए क्लीनर के आश्रितों के साथ पूरी सहानुभूति है। निजी तौर पर हर संभव आर्थिक मदद देंगे। साथ ही बीमा कंपनी से क्लेम दिलाने का प्रयास करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed