फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saraswati was worshipped on Vasant Panchami and Rangoli was decorated

Banda News: वसंत पंचमी पर की सरस्वती की पूजा, सजाई रंगोली

Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Saraswati was worshipped on Vasant Panchami and Rangoli was decorated
बांदा। वसंत पंचमी का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मठ मंदिरों में भगवान शिव का पूजन-अर्चन हुआ। स्कूलों में सरस्वती उपासना, पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन पथ में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती और पाटी पूजन हुआ। यजमान आचार्य रामप्रताप शुक्ल रहे। विद्यालय परिसर को रंगोली से सजाया गया। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उप प्रधानाचार्य रामप्रताप मिश्र ने बच्चों को वसंत पंचमी के संबंध में जानकारियां दीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिवेणी में मां सरस्वती प्रतिमा की स्थापना की गई। पंडित जगदीश दीक्षित ने हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के अलावा विशिष्ट अतिथि बीईओ बड़ोखर खुर्द प्रसून जैन मौजूद रहे। एआरपी कमल सिंह, मनोज कुमार, गोरेलाल व स्काउट मास्टर सुघर सिंह समेत सभी लोगों ने संबोधित किया। छात्राओं अंचल, किरन, खुशी, तनवी आदि के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सबसे आगे बेटी हिन्दुस्तान की सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान रामबहादुर यादव, रामबिहारी वर्मा, सुनील भार्गव, सुशील खरे, अमर सिंह, अनीता गुप्ता, अनीता यादव, सुष्मिता,रुद्रप्रताप, प्रेम पांडेय, प्रवीण शुक्ल, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, निरंजन चक्रवर्ती समेत प्रधानाचार्य डॉ. शिवप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

नरैनी में सीताराम समर्पण महाविद्यालय में बीएड संकाय में मां सरस्वती का पूजन किया। बीटीसी एचओडी उमा चतुर्वेदी, बालकृष्ण श्रीवास्तव ,मनोज सविता, कार्यालय अधीक्षक राजकरण त्रिपाठी, डाॅ. रमाकांत द्विवेदी, बीएड एचओडी सुधेन्दु द्विवेदी, उमा चतुर्वेदी ,मनोज कुमार, बालकृष्ण, लक्ष्मीकान्त मिश्रा व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इधर, कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन कर हवन यज्ञ में आहुतियां दी गईं। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक अशोक सोनी, आचार्य ओमप्रकाश, कमलाकांत द्विवेदी समेत शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ में वसंत पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन परिव्राजक रामसजीवन व सुदामा की देखरेख में हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन विवेकानंद गुप्त, विजेंद्र कुमार, प्रमोद शिवहरे, कोदूराम, मनीष सोनी, मुरलीधर चौरसिया, अज्जू, श्रीकृष्ण गुप्ता, उमा, मीना मौजूद रहे।
बदौसा में दीनानाथ पांडेय शिक्षा निकेतन में मां सरस्वती का पूजन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य इंद्रनारायण त्रिपाठी, शिक्षा निकेतन के संस्थापक डॉ. विजय पाण्डेय, प्रबंधक डॉ. संजय पांडेय ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशील विश्वकर्मा रवि द्विवेदी, मोहिनी मिश्रा, सोनू त्रिपाठी, प्रियंका, उमा, सुनीता, किरण, ज्योति आदि मौजूद रहीं।

अतर्रा में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में भी बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में भी छात्रों ने पीले परिधानों में सजकर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed