{"_id":"60957ad18ebc3e8dc1318e64","slug":"sankrimit-ko-muft-bbant-rahi-kit-banda-news-knp6272453126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता : गरीब संक्रमितों को मुफ्त बांट रहे कोविड किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता : गरीब संक्रमितों को मुफ्त बांट रहे कोविड किट
विज्ञापन
बांदा। कोरोना की दूसरी लहर में मददगार मानवता की नई मिसाल गढ़ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और दौलतमंद के अलावा अबकी मानवता की सेवा में डाक्टर उतर आए। कोई गरीब संक्रमितों को कोविड मेडिकल किट भेंट कर रहे हैं तो कोई पॉजिटिव मरीजों के घर पौष्टिक आहार भेज रहे हैं। उनकी इस नि:स्वार्थ सेवा की लोग तहेदिल से सराहना कर रहे हैं।
चिल्ला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.संगीता सिंह और उनके पति अरुणेश सिंह अपने खर्चों में कटौती कर संक्रमितों को कोविड मेडिकल किट बांट रहे हैं। किट में पांच दिन की दवाएं हैं। डा.संगीता ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट लाने वाले गरीब मरीजों को किट बांट रही हैं। दो दिनों में आधा सैकड़ा से ज्यादा जरूरतमंदों को मुफ्त किट बांटी गई। पहली खेप में लगभग 400 कोविड किट बांटने के लिए तैयार है। इसके खत्म होने पर और किट बनाई जाएगी। प्रति किट की कीमत लगभग 700 रुपये है। उनके पति का कहना है कि नेक कार्य में खर्च की कोई अहमियत नहीं है। मौजूदा दौर बड़ी कठिनाइयों से भरा है। उनकी मंशा है गरीब और जरूरतमंद कोरोना संक्रमितों को अच्छी दवाएं मिले।
मिसाल : कोरोना मरीजों तक पहुंचा रहे पौष्टिक भोजन
बांदा। प्राइवेट दंत रोग चिकित्सक डा.मनोज शिवहरे पॉजिटिव गरीब मरीजों को दोनों समय (सुबह-शाम) पौष्टिक भोजन मुहैया कराने की सेवा कर रहे हैं। उनका यह मिशन लगभग 15 दिनों से चल रहा है। डा.शिवहरे ने बताया कि कोरोना से होम आइसोलेशन वाले मरीजों को सात दिन तक पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। कई घरों में पूरा परिवार संक्रमित है। मरीजों की पहचान को गुप्त रखा जाता है। रोजाना लगभग एक सैकड़ा मरीजों को पैक ताजा भोजन पहुंचाया जा रहा है। मरीजों तक भोजन पहुंचाने का काम उनकी टीम कर रही है। उनके इस कार्य में शिक्षक संघ नेता आशुतोष त्रिपाठी और संजय निगम अकेला भी साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिव्यांग ने ई-रिक्शा को दिया धक्का
अतर्रा। बिसंडा क्षेत्र के कैरी गांव में तपती दोपहर में सब्जी लदा ई-रिक्शा गांव स्थित पुलिस की चढ़ाई नहीं चढ़ सका। रिक्शा पीछे लुढ़ककर दुर्घटनाग्रस्त होने वाला था। तभी वहां से गुजर रहे पैदल दिव्यांग ने बैसाखी के सहारे रिक्शा रोका और उसे धक्का देकर आगे बढ़ाया।