फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sale of meat and alcohol should be banned during Navratri

Banda News: नवरात्र में प्रतिबंधित की जाए मांस-मदिरा की बिक्री

Thu, 26 Sep 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sale of meat and alcohol should be banned during Navratri
बांदा। अगले महीने से शुरू हो रहे नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों के लिए केंद्रीय पूजा समिति ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि समस्याओं के निस्तारण के लिए 28 को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही नवरात्र महोत्सव में मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने कहा कि तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे नवदुर्गा महोत्सव को भव्य एवं सुंदर ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू व महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि 28 सितंबर को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। नगर के सभी पंडालों की बैठक 30 सितंबर को होगी। संरक्षक चंद्र मोहन बेदी ने जिला प्रशासन से मांग की नौ दिन मांस मदिरा की दुकान खुलने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन

संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल ने कहा कि जो भी दुर्गा समिति अच्छे पंडाल, अनुशासन, स्वच्छता और विसर्जन जुलूस में अपना प्रदर्शन उत्कृष्ट करते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। संरक्षक प्रकाश साहू, गोपाल चंद्र अवस्थी, सल्लू महाराज ने कहा कि सभी पंडाल संचालक बहुत ही मधुर ध्वनि से भजन बजाएं। बैठक में संरक्षक डॉ. दिनेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, संरक्षक वीरेंद्र साक्षी,उत्तम सक्सेना, वृंदावन वैश्य, शशि भूषण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed