{"_id":"5f8c7bb38ebc3e9ba1388f58","slug":"salaria-bambers-won-the-first-match-of-the-series-banda-news-knp5892880135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलारिया बांबर्स ने जीता सीरीज का पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलारिया बांबर्स ने जीता सीरीज का पहला मैच
विज्ञापन
विजेता क्रिकेट टीम खिलाड़ी को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार देते किसान यूनियन नेता अनिल मिश्रा।
- फोटो : BANDA
बांदा। परमवीर टेनिस बाल क्रिकेट रविवार से यहां जीआईसी ग्राउंड में शुरू हो गया। पहले दिन लांस नायक एल्बर्ट एक्का अटैकर्स और मेजर गुरुवचन सिंह सलारिया बांबर्स के मध्य मैच खेला गया। सलारिया बांबर्स कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। एल्बर्ट एक्का टीम 14.4 ओवर में 116 रनों पर आउट हो गई।
जवाब में उतरी सलारिया बांबर्स टीम ने 16.4 ओवर में 4 विकेट से यह मैच जीत लिया। सीरीज में 0-1 से अपनी बढ़त बना ली। एल्बर्ट एक्का के बल्लेबाज जितेंद्र शुक्ला ने 20, लकी ने 15, सुप्रीत ने 10 रन बनाए। सलारिया बांबर्स के गेंदबाज सादिक, शिवम, कृष्णकांत अवस्थी 2-2 विकेट लिए। सलारिया बांबर्स के अमित कुमार और हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी की।
मैन ऑफ द मैच भावेश शर्मा को घोषित किया गया। उन्हें किसान यूनियन नेता अनिल मिश्रा ने ट्राफी सौंपी। दो परमवीर टूर्नामेंटों के 10 टीम मालिकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनिल मिश्रा, कमलेश राजपूत, दीपांक मेहरा, भावेश शर्मा, आसिफ अली, दीपेंद्र प्रताप, नितिन सेंगर, सुयश सेंगर, सुप्रीत, जितेंद्र, शिवम आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी शिवकुमार बड़कू रहे। सीरीज का अगला मैच 25 अक्तूबर को होगा।