फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sakshi and Arya shined in the cluster-level competition.

Banda News: संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में साक्षी व आर्य चमके

Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 18 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sakshi and Arya shined in the cluster-level competition.
बांदा। विद्या भारती की ओर से जनपद महोबा में आयोजित संकुल स्तरीय शारीरिक प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बबेरू के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा साक्षी ने 200 मीटर दौड़ में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा पांच के छात्र आर्य ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी और शिक्षकों ने दोनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed