{"_id":"68a37a462cb54522a40fa930","slug":"rohit-received-the-business-tycoon-of-the-year-award-banda-news-c-212-1-sknp1027-131887-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोहित को मिला बिजनेस टाइकून ऑफ द ईयर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोहित को मिला बिजनेस टाइकून ऑफ द ईयर अवार्ड
विज्ञापन
फोटो 35-युवा उद्यमी रोहित जैन को अवार्ड देते अभिनेता राहुल राय।-स्रोत:स्वयं
बांदा। बुंदेलखंड के युवा उद्यमी रोहित जैन को दिल्ली में बिजनेस टाइकून ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शनिवार को अभिनेता राहुल राय ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सौंपा। ब्रांडमैन कंपनी की ओर से दिल्ली में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें देश के करीब 100 कारोबारियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इनमें शहर के होटल व ऑक्सीजन कारोबारी रोहित जैन भी शामिल रहे। यह अवॉर्ड उन्हें समाज और बिजनेस जगत में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। रोहिज जैन न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक पॉडकास्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। वे रुपीज विद रोहित नाम से इंस्टाग्राम पेज भी चलाते हैं। वह रोहित जैन प्रोडक्ट के माध्यम से बिजनेस, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र का पहला ऑक्सीजन और नाइट्रोजन प्लांट स्थापित किया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं और इंडस्ट्रियल सेक्टर दोनों के लिए एक बड़ा कदम है। इसके साथ-साथ उनका होटल व्यवसाय भी क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
रोहित जैन ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड की मिट्टी का सम्मान है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि मैं अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित कर सकें और उन्हें अवसर दिला सकें।