फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Road not built even after DM's instructions, villagers upset

Banda News: डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीण परेशान

Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Road not built even after DM's instructions, villagers upset
नरैनी। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद एक साल बाद भी नौगांवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण का काम नहीं हुआ। बरसात में लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लाक की ग्राम पंचायत नौगांवा के मजरा सुखारी पुरवा संपर्क मार्ग वन विभाग की हठ वादिता के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की भारी समस्या बनी हुई है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने पिछले साल सात जुलाई को वन विभाग के प्रभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था कि उक्त संपर्क मार्ग में डेढ़ किलोमीटर तक वन विभाग की सीमा का किसी प्रकार हल निकाल कर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करें। इसके बावजूद एक साल बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकाला गया और डीएम के आदेश भी ठंडे बस्ते में चले गए। स्थिति यह है कि बरसात में रास्ता दलदल बन जाता है। सुखारी पुरवा में सरकारी विद्यालय है, बरसात के समय अधिक वर्षा हो जाने पर स्कूली बच्चे और अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे चारपाई में लिटाकर ले जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान रानी शिवहरे ने बताया कि सुखारी पुरवा संपर्क मार्ग की लंबाई चार किलोमीटर है। इसमें डेढ़ किलोमीटर वन विभाग की जमीन है। सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed