फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Emphasis on 100% school attendance; HT lines to be removed within three days

Banda News: स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर, तीन दिन में हटेंगी एचटी लाइनें

Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on 100% school attendance; HT lines to be removed within three days
- डीएम ने डीटीएफ-बीटीएफ को नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
विज्ञापन

- नवीन नामांकन, ट्रांजिशन और विद्यार्थियों की अपार आईडी शत-प्रतिशत कराने पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो

बांदा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम अमित आसेरी ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) और ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) सदस्यों को निर्धारित मासिक लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों को लेकर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तीन दिन में आवश्यक कार्रवाई कर लाइनें विस्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में एफएलएन परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिवसवार कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित तिथि पर परीक्षा सकुशल कराने के निर्देश दिए। बैठक में नवीन नामांकन और ट्रांजिशन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने इसे शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रत्येक मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और एडेड विद्यालय में विद्यार्थियों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बनाए जाने को कहा। इस दौरान सीडीओ अजय कुमार पांडेय, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और सभी खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed