फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road

Banda News: कचहरी से मुक्तिधाम गेट तक बनेगी फोरलेन सड़क, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 08 Sep 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
road
बांदा। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और सुंदरीकरण की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। कचहरी तिराहा से मुक्तिधाम गेट तक करीब नौ मीटर सड़क फोरलेन बनेगी। इस पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। मार्ग में डिवाइडर व रोड लाइट भी शामिल हैं। इससे जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

महानगरों की तर्ज पर अब बांदा का भी विकास हो रहा है। महाराणा प्रताप चौक से कचहरी तिराहे तक फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए शासन ने करीब सात करोड़ आवंटित किए हैं। इसका काम तेजी से चल रहा है। अक्तूबर तक यह कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है। वहीं अब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर कचहरी तिराहा अशोक लाट से मुक्ति धाम गेट (क्योटरा) तक 900 मीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह फोरलेन बनाई जाएगी। अभी इसकी चौड़ाई करीब दस मीटर है। इसे 16 मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन

बीच में डिवाइडर बनेगा और इसमें शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से शासन ने इसके लिए प्रस्ताव व इस्टीमेट मांगा था। इसे एक्सईएन ने भेज दिया है। इस मार्ग के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सितंबर के आखिरी तक धनराशि आवंटित होने की उम्मीद है। अक्टूबर से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसे चार माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अशोक लाट से मुक्तिधाम गेट तक सड़क फोर लेन हो जाने से जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।



वर्जन-
-पहले महाराणा प्रताप चौक से अशोक लाट तक सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की योजना थी। अब शासन ने अशोकलाट से मुक्तिधाम गेट तक के लिए इस्टीमेट व प्रस्ताव मांगा है, जिसे भेज दिया गया है। -तेज प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed