फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Respect and protection of women only in SP

महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सिर्फ बसपा में

Sun, 06 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Respect and protection of women only in SP
बसपा - फोटो : amar ujala

बांदा। पार्वती महाविद्यालय नरैनी में रविवार को बसपा के तत्वावधान में आयोजित धोबी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी चिंतामणि ने कहा कि सपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं न तो सुरक्षित हैं न उन्हें सम्मान मिल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सरकार में सरकारी पदों में भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति की अनदेखी की जा रही है। न ही अनुसूचित जाति को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को बसपा ने यह सम्मान दिया है वह किसी ने नहीं दिया। भविष्य में उन्हें यह सम्मान और भागीदारी मिलेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक जीसी दिनकर ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता और लैपटाप का झांसा देकर पिछली बार सरकार बना ली।
विज्ञापन


एक साल के बाद भत्ता और लैपटाप दोनों बंद कर दिया। अब स्मार्ट फोन का झांसा दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें रोजगार और सरकारी नौकरी बसपा सरकार में ही मिली है और मिलेगी। एकजुट होकर बसपा के साथ आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों की भी खिंचाई करते हुए कहा कि देश में किसी भी वर्ग के अच्छे दिन नहीं आए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग और स्थानीय बसपा नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed