{"_id":"5ddebd4e8ebc3e54ab569aa4","slug":"report-on-young-man-for-sharing-pornographic-photos-banda-news-knp5286122136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो शेयर करने पर युवक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फोटो शेयर करने पर युवक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
नरैनी। लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर आरोपी युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दबंग युवक उसकी पुत्री के साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। मना कर देने पर इन हरकतों पर आमादा हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शहरुद्दीन पुत्र इकबाल छह माह से उसकी पुत्री को रास्ते में परेशान कर रहा था। उसके घर उलाहना दिया तो उसके पिता ने अपने बेटे से उसकी पुत्री की शादी कराने की राय दी।
इसके बाद उक्त आरोपी उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज रहा है। उसकी पुत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शहरुद्दीन के खिलाफ धारा 294, 506 आईपीसी तथा आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।