{"_id":"6862cd89cfdf6ab8df00f4d8","slug":"report-on-three-for-extorting-rs-45-lakh-from-a-teenager-by-gambling-banda-news-c-212-1-sknp1006-129097-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सट्टा खेलाकर किशोर से साढ़े चार लाख वसूलने में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सट्टा खेलाकर किशोर से साढ़े चार लाख वसूलने में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। किशोर को पिछले दिनों आईपीएल में सट्टा खिलाने के बाद हार जाने की बात कहकर आरोपियों ने साढ़े चार लाख वसूल लिए। किशोर के पिता ने सोमवार को दो नामजद व एक अज्ञात कॉलर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेऊना गांव निवासी अजय पाठक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके 17 वर्षीय पुत्र से गांव के ही अंकुर द्विवेदी ने आईपीएल चलने के दौरान सट्टा लगवा दिया था। बाद में हार जाने की बात कहकर दो लाख रुपये नगद और ढाई लाख कीमत की दो सोने की चेन उसके पुत्र से लेकर हड़प ली। उसके बाद उसके पुत्र से तीन लाख रुपये की और मांग की। न देने पर जान से मारने का भय दिखाया। वसूली से डर से उसका पुत्र घर से भाग गया। किसी तरह से उन्होंने पुत्र को तलाशा तब उसके पुत्र ने पूरी हकीकत बताई।
उन्होंने आरोपी अंकुर द्विवेदी के घर में शिकायत की और रुपये मांगे तो उन्होंने धमकी देकर भगा दिया। बाद में उसके पुत्र के मोबाइल नंबर में एक अंजान व्यक्ति ने फोन कर अंकुर व रोहित मिश्रा का रिश्तेदार बताकर तीन लाख मांगे। जिस पर पीड़ित ने दो नामजद और एक अज्ञात कॉलर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।