फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on the ration dealer in the 122 quintal food grain scam

Banda News: 122 क्विंटल खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार पर रिपोर्ट

Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Report on the ration dealer in the 122 quintal food grain scam
बांदा। गरीबों के हिस्से का 122 क्विंटल खाद्यान्न घोटाले के आरोप में कोटेदार के खिलाफ अतर्रा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभागीय अधिकारियों ने कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अतर्रा तहसील के उतरवां के कोटेदार सुकुरू राम का कोटा अनियमितताओं के आरोप में पिछले माह निलंबित कर दिया था। कोटा गांव की ही मुन्नी देवी के यहां से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन

सुकुरू राम को जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देश दिए थे कि बचा खाद्यान्न मुन्नी देवी को हस्तांतरित कर दे, लेकिन राशन हस्तांतरित नहीं किया गया।
शिकायत के बाद जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह सुकरू राम की दुकान की जांच करने पहुंचे तो मौके पर 116.98 क्विंटल चावल, 5.49 क्विंटल गेहूं व अंत्योदय कार्ड की 54 किलो चीनी नहीं मिली। निलंबित कोटेदार इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सका।
विज्ञापन

डीएसओ के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के विरुद्ध राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में अतर्रा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed