{"_id":"5f6f7ef88ebc3e9c0416cf74","slug":"report-on-kottedar-on-78-quintal-ration-grab-banda-news-knp584988571","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 क्विंटल राशन हड़पने पर कोटेदार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 क्विंटल राशन हड़पने पर कोटेदार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। कार्डधारकों का राशन हड़पने व गबन करने पर कमासिन के पाली गांव के कोटेदार के विरुद्ध ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कई उपभोक्ता को अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया। कोटेदार पर 78.37 क्विंटल गेहूं, चावल व चना की घपलेबाजी का आरोप है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने 15 सितंबर को डीएम को दिए शिकायती पत्र में पाली गांव के कोटेदार रामकरन पर कई आरोप लगाए थे। कहा था कि कार्डधारकों को अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता। राशन सामग्री ब्लैक कर ली जाती है।
डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक (बबेरू) देवेंद्र सिंह ने जांच की। कार्डधारकों के घर-घर जाकर जानकारी ली। दो दर्जन से अधिक कार्डधारकों ने अपने बयान में कहा कि अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
कोटेदार के स्टाक में 41.30 क्विंटल गेहूं, 30.32 क्विंटल चावल और 6.75 क्विंटल चना कम पाया गया। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कोटेदार का अनुबंध पत्र निलंबित करके उसके विरुद्ध बबेरू कोतवाली में ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।