{"_id":"0227282581c8ee13ac6928419cc4e882","slug":"report-lodged-on-clinic-operator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी के आरोप में क्लीनिक में युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में डीआईजी के आदेश के बाद पुलिस ने क्लीनिक संचालक और और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कटरा निवासी विनोद गुप्ता की पत्नी शालू ने बुधवार को डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि दो मई को पति विनोद गुप्ता महेश्वरी देवी मंदिर के पास चौरसिया क्लीनिक में दवा लेने गए थे। 4 मई को पति का शव जिला अस्पताल में मिला।
विज्ञापन
बाद में उसे पता चला कि पति को क्लीनिक में पीटा गया था। जिस समय वे क्लीनिक पर पहुंचे थे तब संचालक मूलचंद्र चौरसिया की पत्नी आशा चौरसिया वहां बैठी थीं। आशा ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पति की चार लड़कों से पिटाई कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्लीनिक संचालक भुवनेंद्र चौरसिया और उनकी पत्नी आशा चौरसिया के खिलाफ धारा 304 व 342 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। उधर, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई, इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।