फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Recovery notice to then BMM and five

Banda News: तत्कालीन बीएमएम और पांच को रिकवरी नोटिस

Sun, 01 Sep 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Recovery notice to then BMM and five
बांदा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तत्कालीन ब्लाॅक मिशन मैनेजर (बीएमएम) ने आदर्श संकुल समूह की महिलाओं के साथ मिलकर 74 लाख रुपये का गबन कर लिया। जांच में दोषी पाए जाने पर डीपीएम ने बीएमएम और पांच महिलाओं पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपायुक्त ने गबन की गई राशि की रिकवरी के लिए आरोपी बीएमएम समेत छह महिलाओं को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक में तैनात रही तत्कालीन ब्लाॅक मिशन मैनेजर आकांक्षा कुशवाहा और डिंगवाही गांव निवासी सीएलएफ (संकुल संघ) अध्यक्ष कमलेश राजपूत पर गांवों की गरीब महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों पदाधिकारियों ने साजिश रचकर सीएलएफ के लिए आई धनराशि का बंदरबांट कर लिया। 74 लाख रुपये गबन करने के बाद बीएमएम आकांक्षा कुशवाहा ने नौकरी छोड़ दी। ब्लाॅक मिशन मैनेजर बृजेश अग्निहोत्री ने 15 अप्रैल को उपायुक्त (एनआरएलएम) से घपले की शिकायत की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला मिशन प्रबंधक राकेश सोनकर, शालिनी जैन व धर्मेंद्र जायसवाल की संयुक्त टीम से जांच कराई। 11 जुलाई को जांच आख्या सीडीओ को दी गई। जांच में पाया गया कि बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक में संचालित आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ से जुड़े 15 महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों के साथ मिलकर तत्कालीन बीएमएम आकांक्षा कुशवाहा और संकुल अध्यक्ष कमलेश राजपूत ने 73,67,900 रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वित्तीय अनियमितता करते हुए राशि को समूह की महिलाओं के माध्यम से निकाला। 18 जुलाई को थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद मामला जिला शासकीय अधिवक्ता के पास सलाह के लिए चला गया। शुक्रवार को देर शाम कोतवाली नगर में बीएमएम आकांक्षा कुशवाहा, संकुल संघ अध्यक्ष कमलेश प्रजापति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

जांच आख्या के मुताबिक महुआ ब्लाॅक के खम्हौरा गांव निवासी तत्कालीन बीएमएम आकांक्षा कुशवाहा पर 72.41 लाख रुपये गबन करने, आदर्श संकुल स्तरीय संघ अध्यक्ष डिंगवाही गांव निवासी कमलेश राजपूत पर 49.21 लाख, अरबई की खुशी महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष नसीमा पर 4.67 लाख , नसीमा के पति मुश्ताक पर 1.27 लाख, तिंदवारा की सीता समूह संगठन अध्यक्ष ऊषा पर एक लाख 10 हजार, पड़ुई गांव निवासी सुरक्षा महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष सुनीता पर 2.46 लाख रुपये निकालने का आरोप है।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक में करीब सवा करोड़ रुपये के गबन का मामला है। इस गबन मामले आदर्श संकुल संघ से जुड़ी अन्य नौ महिलाओं ने गलती स्वीकार की। उपायुक्त के नोटिस भेजने के बाद इन महिलाओं ने निकाली गई धनराशि वापस जमा करने की मोहलत मांगी। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है।

वर्जन-
-गबन में दोषी पाए जाने पर छह महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही इन सभी से विभाग रिकवरी भी कराएगा।-भइययनलाल, उपायुक्त (स्वत: रोजगार), बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed