{"_id":"688a6f30592d0aca3a06d3dd","slug":"ready-to-go-to-any-extent-for-teacher-interest-mlc-banda-news-c-212-1-sknp1027-130842-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हित के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार : एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हित के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार : एमएलसी
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि शिक्षक हित के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। रक्षाबंधन के बाद लखनऊ में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
मंडलीय मंत्री मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय की अगुवाई में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक, प्रधानाचार्य व संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक विधायक का स्वागत किया। शिक्षक विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह शिक्षक समस्याओं के निदान के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा, करेंगे। आज की ज्वलंत समस्या ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची शासन से जारी न करना है। उसे शीघ्र शिक्षा निदेशक से मिलकर जारी कराएंगे। जरूरत पड़ी तो शिक्षा मंत्री से भी इस विषय पर भेंट वार्ता पुनः करेंगे। रक्षाबंधन के पहले यदि सूची निर्गत नहीं की जाती है तो बड़ा आंदोलन होगा। कहा कि यदि जिला स्तर पर यदि जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों की समस्याएं हल नहीं करते या किसी प्रकार की शिथिलता बरतते हैं तो यहां भी वह धरने पर बैठेंगे। मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि समस्याओं के निपटाने के लिए पूर्णतः सक्षम है, किंतु फिर भी यदि जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करते हैं तो जनपद में भी अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राज किशोर शुक्ल ने कहा कि डीआईओएस शिक्षकों की समस्याओं के निदान के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि शिक्षा निदेशक द्वारा जारी सिटिजन चार्टर के आदेश को कार्यालय में लागू किया जाए। बैठक में जिला मंत्री भारत भूषण दिवाकर, प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष डॉ.शिवदत्त त्रिपाठी, जमुना प्रसाद पांडेय, प्रधानाचार्य गणेश सिंह पटेल , धनराज सिंह, अजीत कुमार सिंह, पतिराखन सिंह रामचंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।