फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape of a girl going to the farm

Banda News: खेत जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rape of a girl going to the farm
बांदा। खेत जा रही किशोरी के साथ गांव के दो लोगों ने पकड़ लिया। एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने घटना का वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर जसपुरा थाने में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर को दोपहर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने खेत जा रही थी। तभी गांव के पंकज व प्यारे ने उसे पकड़कर तालाब के पार ले गए। वहां पंकज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जबकि प्यारे ने घटना का वीडियो बना लिया। जब आरोपी पंकज ने प्यारे को उसके साथ दुष्कर्म करने का इशारा किया तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की मां की तहरीर पर एक पर दुष्कर्म और दूसरे पर धमकाने व वीडियो बनाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed