फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajkishore got the gold medal for securing the highest marks

Banda News: सर्वोच्च अंक हासिल करने पर राजकिशोर को मिला स्वर्ण पदक

Thu, 24 Oct 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajkishore got the gold medal for securing the highest marks
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के दीक्षांत समारोह में बांदा के विधि छात्र राजकिशोर पांडेय स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय बांदा के मेधावी छात्र राजकिशोर पांडेय ने विधिक संकाय में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें बेहतर प्रदर्शन पर एक कांस्य व चार स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने उन्हें मेडल पहनाया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र डिफेंस कॉरिडोर के रिसर्च प्रोजेक्ट में अपना योगदान देकर भारत को सशक्त बनानें में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव यश शिवहरे, निदेशक डाॅ. सर्वेश अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed