फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajguru took three wickets and Bhagat Singh won the match by two runs

Banda News: राजगुरु ने तीन विकेट और भगत सिंह ने दो रन से जीते मैच

Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rajguru took three wickets and Bhagat Singh won the match by two runs
बांदा। राइफल क्लब मैदान में चल रहे क्रांतिवीर लीग टी-10 में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में राजगुरु तीन विकेट से व दूसरे मैच में भगत सिंह ने दो रन से रोमांचक जीत हासिल की। अक्षय सिंह व कैलाश की आतिशी बल्लेबाजी ने दर्शकों में रोमांच भरा। राजगुरु ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

राइफल क्लब मैदान में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच सुभाष चंद्र बोस सुपर किंग्स व राजगुरु स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। राजगुरु स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। सुभाष चंद्र बोस ने निर्धारित 10 ओवर के खेल में मात्र 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगुरु स्ट्राइकर्स ने 7.5 ओवर में इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

सुभाषचंद्र बोस की ओर से बल्लेबाज जहीद अली ने 21 गेंद में 31 रन बनाए। वहीं राजगुरु स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अभिषेक निषाद ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए। राजजगुरु स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज अक्षय सिंह ने 14 गेंद में 30 रन बनाए। दूसरा मैच रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश व भगतसिंह इंकलाब के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भगत सिंह इंकलाब ने निर्धारित 10 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश के बल्लेबाजों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन भगत सिंह इंकलाब के गेंदबाज कैलाश ने आखिरी ओवर में मैच को पूरी तरह भगत सिंह इंकलाब के पाले में ला दिया। भगतसिंह ने रोमांचक मैच को दो रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भगतसिंह इंकलाब के खिलाड़ी कैलाश को दिया गया। भगतसिंह इंकलाब के बल्लेबाज कैलाश ने सात गेंद में 24 रन बनाए।

रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोश के गेंदबाज आदर्श सिंह ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। ओम यादव ने 21 गेंद में 50 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि सयुस के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित रहे। संचालन अबरार फारूकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed