फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajasthan's Pooja, who used to smuggle passengers' luggage, was arrested along with the gang

Banda News: यात्रियों के सामान पार करने वाली राजस्थान की पूजा गैंग के साथ गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's Pooja, who used to smuggle passengers' luggage, was arrested along with the gang
बांदा। महाकुंभ के दौरान ट्रेनों में सक्रिय चोर गैंग का जीआरपी पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपनी लच्छेदार बातों से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से दोस्ती गांठकर कीमती सामान पार करने वाली राजस्थान की पूजा को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन धीमे होने पर उतरकर भाग जाती थी। पुलिस की नजर से बचने के लिए यह पटरियों के किनारे डेरा डालकर रहते थे और अपना ठिकाना भी बदलते रहते थे।
विज्ञापन

जीआरपी थाना इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि गुरुवार को अतर्रा की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बने निष्प्रयोज्य सिग्नल देने वाले केबिन अंदर राजस्थान कोटा के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी पूजा (22), राजस्थान के सातरखेड़ी रामगंज निवासी राहुल उर्फ दीपक (25) व ललितपुर जनपद के धुर्रा गांव निवासी सूरज सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के कब्जे से एक लेडीज पर्स , दो सोने का हार, आधार कार्ड व तीन एंड्रायड फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई शेरेआलम खां, कांस्टेबिल कृष्णकान्त , अंकित यादव, कामता सिंह , प्रणव कुमार व प्रज्ञा शामिल रहीं।
विज्ञापन



इन यात्रियों से सफर के दौरान उड़ाया था कीमती सामान
बांदा। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपी पूजा ने 21 जनवरी 2025 को प्रयागराज झांसी पैसेंजर ट्रेन से महोबा जिले के टीकामऊ गांव निवासी गजेंद्र कुमार का एक लेडीज पर्स, सोने का हार व एक आधार कार्ड चुराया था। इसी तरह 16 नवंबर 2024 को दादर बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर जिले के भुईधारा गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी का एक एंड्रायड फोन बरामद किया है। उधर, आरोपी राहुल उर्फ दीपक के कब्जे से 21 जनवरी 2025 में प्रयागराज झांसी पैसेंजर ट्रेन से गजेंद्र कुमार की सोने की चेन पार कर दी थी। वह चेन भी बरामद की गई है। 25 सितंबर 2024 को बेतवा एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ के खैरवार बैरागी गांव निवासी उमेश साहू का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी सूरज के कब्जे से बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस में बिहार के खेतापुर गांव निवासी रिकित राेशन के चोरी गए फोन व 600 रुपये बरामद किए गए हैं। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक पूजा और उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed