फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways also sprout in Bundeli mineral wealth sand dhulan

बुंदेली खनिज संपदा बालू ढुलान में रेलवे भी कूदा

Sun, 27 Dec 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Railways also sprout in Bundeli mineral wealth sand dhulan
बांदा से रेलवे रैक में राजस्थान ले जाने के लिए डंप बालू। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेली खनिज संपदा बालू ढुलान में अब रेलवे भी कूद पड़ा है। रेलवे प्रदेश के बाहर अन्य प्रांतों में बालू पहुंचाएगा। शुरुआत सोमवार से हो रही है। पहली रैक बालू लेकर राजस्थान जाएगी। भाड़े के लिए रेलवे ने अनुबंध किया है। अभी तक ट्रकों से ही बालू की ढुलान हो रही थी।
विज्ञापन

बालू का खनन केन, यमुना, बागै, बेतवा आदि नदियों से किया जा रहा है। साल-दर-साल खनन में भारी इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार को रॉयल्टी के रूप में हर साल अरबों रुपये मिल रहे हैं। खदानों के पट्टे हथियाने में देश की बड़ी कंपनियां भी कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा में रॉयल्टी की दर 10 गुना तक बढ़ गई है। हजारों ट्रक रोजाना बांदा और हमीरपुर जिले की खदानों से पूरे प्रदेश में बालू ले जा रहे हैं। ओवरलोड और अवैध खनन की भरमार है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट कई बार इस पर जांच और कार्रवाई के आदेश दे चुका है। सीबीआई जांच भी चल रही है, लेकिन राजस्व जुटाने की होड़ में नदियों से वैध और अवैध खनन नहीं थम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालू की ढुलान से कमाई के लिए अब रेलवे भी आगे आ गया है। रेलवे ने बुंदेलखंड की बालू भाड़े पर दूसरे प्रांतों में पहुंचाने के लिए अनुबंध किया है। इसकी शुरुआत बांदा रेलवे स्टेशन से हो रही है। यहां भारी मात्रा में बालू डंप की गई है। इसे मालगाड़ी से उदयपुर (राजस्थान) भेजा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक हरेक रैक में लगभग 70 टन बालू लोड होगी। पहली रैक सोमवार को यहां से रवाना होने की उम्मीद है।
बालू ढुलान चढ़ेगी और परवान
बांदा। मालगाड़ी से बालू ढुलान और परवान चढ़ सकती है। रेलवे से ढुलान में ओवरलोडिंग और सड़कों को नुकसान पहुंचने की शिकायतों में भी कमी आएगी। साथ ही ट्रकों की तुलना में रेलवे रैक में बालू की मात्रा ज्यादा लोड हो सकेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक एक रैक में लगभग 70 टन बालू लोड की जाएगी। पहली खेप में 19 रैक बालू लेकर जाएगी।

ट्रकों से दोगुना लोड होगी रैकों में बालू
बांदा। ट्रकों के मुकाबले रेलवे रैक में बालू लगभग दोगुना लोड होगी। आमतौर पर 10 टायरा ट्रक में 30 घन मीटर के आसपास बालू लोड की जाती है। हालांकि यह ओवरलोड है। इसका वजन 45 टन के लगभग होता है, जबकि रैक में 70 टन बालू लोड होगी। यह 105 घन मीटर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed