फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PWD demolished encroachment at the end of notice time

नोटिस का समय खत्म होते ही पीडब्ल्यूडी ने ढहाया अतिक्रमण

Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
PWD demolished encroachment at the end of notice time
कालिंजर मार्ग में ढहाया गया अतिक्रमण। - फोटो : BANDA
नरैनी। कालिंजर मार्ग में बसे लोगों को नोटिस दिए जाने की समय सीमा समाप्त होने पर रविवार को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिया। दर्जनों मकान और दुकान धराशाई कर दिए।
विज्ञापन

बांदा-कालिंजर मार्ग स्टेट हाईवे घोषित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) यहां फोरलेन सड़क का निर्माण कर रहा है। कालिंजर मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण में अतिक्रमण होने पर विभाग ने भवन स्वामियों को नोटिस जारी की गई थी। इसकी समय सीमा समाप्त होने पर रविवार को विभागीय कर्मियों ने जेसीबी से मकान/दुकान का अतिक्रमण ढहाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नरैनी मुख्य चौराहे से एक किलोमीटर तक अतिक्रमण ढहाने से मकान खंडहर में तब्दील हो गए। पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने सड़क की दोनों पटरियों पर 13 मीटर (42 फुट) पर लाल स्याही से निशान लगाए थे। तमाम लोगों ने अपने तिमंजिले मकानों को खुद अपने हाथों से गिरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि स्टेट हाइवे पर आबादी क्षेत्र में सड़क के मध्य से दोनों ओर 60 फुट का मानक तथा आबादी से बाहर 75 फुट तय है। तहसील के नक्शे में कालिंजर मार्ग में 13-13 मीटर और बांदा, अतर्रा व करतल मार्ग में सड़क के दोनों ओर 16 मीटर जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसी के आधार पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
करतल और अतर्रा मार्ग से नहीं हटेगा अतिक्रमण
नरैनी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि फिलहाल करतल और अतर्रा मार्ग पर विभाग द्वारा कोई टेंडर जारी नहीं किया गया। अभी इन मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का कोई प्लान नहीं है।

अतिक्रमण हटने से 200 लोग हुए बेरोजगार
नरैनी। कालिंजर और बांदा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने से 200 से अधिक छोटे-बड़े व्यापारी बेरोजगार हो गए। यहां कपड़ा, किराना, जनरल स्टोर, चाय-मिष्ठान, ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के व्यापार से जुड़े लोग फुटपाथ पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed