फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Problems of sugar, BP and asthma patients increase with cold

Banda News: ठंड के साथ बढ़ी शुगर, बीपी और अस्थमा के मरीजों की परेशानी

Sun, 22 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Problems of sugar, BP and asthma patients increase with cold
बांदा। दिन में गुनगुनी धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने की वजह से शुगर, ब्लड प्रेशर के साथ ही अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतिदिन 25-30 मरीज ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंचकर उपचार करा रहे हैं। डॉक्टर ने बदल रहे मौसम के मिजाज में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिन में 28 और रात में 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही मौसम ठंडा होने से अधिक परेशानी शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को हो रही है। अस्थमा के मरीजों को भी ठंड बेजार कर रही है। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में संचालित ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में पहुंचे 25-30 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर और अस्थमा के मरीज रहे।
विज्ञापन

शहर के जमुनी पुरवा निवासी दुर्गेश कुमार, कनवारा निवासी रामदेव, बांधा पुरवा निवासी सुरेश कुमार, खड्डी गांव निवासी अरविंद और झील का पुरवा निवासी नवल किशोर शुगर से पीड़ित थे। सभी मरीजों की जांच चिकित्सकों ने कराई और उपचार दिया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर से पीड़ित सुतरखाना मोहल्ला निवासी इकलाख बाबू, छोटी बाजार निवासी रामेंद्र कुमार, संदीप कुमार समेत अस्थमा पीड़ित मुक्तिधाम क्योटरा रोड निवासी कुलदीप, कटरा मोहल्ला निवासी नीलेश कुमार, भूरागढ़ निवासी बबलू ने अपना उपचार कराया। ट्रामा सेंटर ईएमओ डॉ. विनीत सचान और डॉ. पीके गुप्ता ने बदल रहे मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed